देखूँ तुझको लगा के टकटकी मैं बार बार
घायल करता है तेरा शर्म से करना आँखें चार
मुक़म्मल करे जो शबो क़ुदरत का आगाज़
आवाज़ तेरी है जैसे किसी पायल की झनकार
चाहूँ करना तुझसे मैं मोहब्बत बेशुमार
बरसों से रहा हूँ मैं बस तेरा तलबगार
यूँ तो होंगे बहुत तेरी तमन्ना करने वाले
ज़र्रा ज़र्रा है मेरा तेरी नज़रे करम का कर्ज़दार
गालों की नरमी करती गुलों को शर्मसार
तेरी भौंहे हैं तेरे हया की पहरेदार
छाँव पाने को तेरी गेसुओं की ओ सनम
नीलाम कर दें दीवाने खुदको सरे बाज़ार
No comments:
Post a Comment