मेरी मोहब्बत में ख़ुदको मशहूर होने दे
यूँ ख़ुदपर से अख़्तियार बा सुरूर खोने दे
राज़ि है दिल मेरा हर सज़ा के लिए
तुझे चाहने का मुझसे कुसूर होने दे
मेरी हर साँस में गूंजे बस नाम तेरा
अरदास ये ख़ुदाया मेरी मंज़ूर होने दे
कुछ देर ठहर कर निहार ले ख़ुदको
तेरी सोहबत का मुझको ग़ुरूर होने दे
निकलेगी शायरी मेरे हर हिस्से से
तेरे इश्क़ ने दिए ज़ख्म को नासूर होने दे
No comments:
Post a Comment