Friday, 1 June 2018

ख्वाहिशें

बयाँ करते हैं अश्क़ मेरे तुझसे मिलने की ख़्वाहिशें
याद तेरी जो आती है मैं शह ख्वाबों की लेता हूँ

दिन गुज़रता है रह रहकर रात किश्तों में कटती है
अकेलापन मेरे रहबर मैं तुझसे बाँट लेता हूँ

रश्क़ क्यों है ज़माने को तेरे मेरे इस रिश्ते से
पाकीज़ा से इस बंधन को मैं वफ़ा का नाम देता हूँ

पूछा जब ज़माने ने ज़ख्मों का सबब मेरे
पत्थर दिल पर रखकर मैं तेरा ही नाम लेता हूँ

No comments:

Post a Comment