Thursday, 20 April 2023

तिष्टार

दिल में तुझको रखकर, ये हिमाकत करें कैसे !
जज़्बात से महरूम, हम मोहब्बत लिखें कैसे !

गुलों से होंठ, ऐ गुलिस्तां से चहरे वाले
हम सिर्फ़ नजरों से, तेरी सजावट करें कैसे !

स्याह काजल, या सुर्ख़ शिकस्ता गेसू लिखें ?
गेहुएं रंग पर हाय, ये इतनी मुसीबात लिखें कैसे !

आज फिर दोबारा देखकर, आजाद कर दे हमें
अदालत-ए-इश्क में, हम तेरी वकालत करें कैसे !

तुझे एक टक निहारें, या तेरी पहलू में आ बैठें
खस्ता-हाल ' निसार', हम ये तिजारत करें कैसे !

No comments:

Post a Comment